April 28, 2024

नाबालिग के साथ छेडछाड़ व दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : महिला थाना बल्लभगढ़ और आर्दश नगर पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की से दुर्व्यवहार मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी बल्लभगढ़ महेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला आदर्श नगर थाना एरिया का है और उपरोक्त थाना एरिया में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ शहजाद और आरिफ नाम के दो आरोपियों ने छेड़खानी व दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। दोनों आरोपियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया। उसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना एसएचओ एवं महिला थाना बल्लभगढ़ की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और पीड़िता के बयान दर्ज कर तुरन्त मेडिकल कराया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना बल्लभगढ़ ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके नामजद दो आरोपियों को 2 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पीड़ित की कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 21 और 20 वर्ष है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।