October 10, 2026

अवैध गांजा सहित एक महिला और दो अन्य आरोपी धरे

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने आदर्श नगर थाना एरिया से अवैध गांजा सहित एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान आरोपी मुन्ना निवासी सुभाष कॉलोनी को 1 किलो 240 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने सुभाष कॉलोनी की रहने वाली एक महिला आरोपी को 1 किलो 317 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला थाना आदर्श नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आज जेल भेजा गया है।