June 6, 2026

बंद घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और 50 हजार बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में एक बंद घर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान (गांव तील बेगमपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) और शाहरुख (गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वेदराम कॉलोनी निवासी सरोज कुमार ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। 5 अप्रैल को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से आभूषण व नकदी गायब हैं।

जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी बंद घर देखकर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे रिजवान की निसान मैग्नाइट गाड़ी से आए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।