June 6, 2026

फरीदाबाद में अवैध हथियारों पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 4 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल को अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आशु (निवासी नेताजी कॉलोनी, गांव सिकरी) को एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि यह कट्टा उसने आकाश (निवासी भगत सिंह कॉलोनी, गांव सिकरी) से लिया था। इसके बाद पुलिस ने आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया।

एक अन्य कार्रवाई में एवीटीएस सिकरौना की टीम ने सूरज (निवासी नेताजी कॉलोनी, गांव सिकरी) को भनकपुर-सिकरोना रोड से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने ऋतिक उर्फ छोटी (निवासी गांव मुकामा, जिला पटना, हाल निवासी बल्लभगढ़) को IMT क्षेत्र से एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा।

इसके अलावा अपराध शाखा NIT की टीम ने नवीन (निवासी गांव डाबोदा खुर्द, जिला झज्जर, हाल निवासी टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद) को एयरफोर्स रोड से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।