May 3, 2024

शहीदों के मान-सम्मान में पूरे देश में निकाली जा रही हैं तिरंगा यात्राएं : कृष्णपाल गुर्जर

Palwal/Alive News : देश की आजादी, सुरक्षा व तिरंगा के मान-सम्मान के लिए जाबांज वीर सपूतों ने अनेक कुर्बानियां दी हैं, जिसके लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। युवा पीढ़ी को तिरंगा का इतिहास का पता होना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह तिरंगा के मान-सम्मान के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने को तत्पर रहे। यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है, ताकि इनके सम्मान के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को याद किया जा सके। इस तिरंगा यात्रा में लोगों की जो भीड़ व उत्साह है, वह देखने लायक है। सभी इसके साक्ष्य हैं कि शहीदों के लिए पूरा देश एक साथ शहीदों को मान-सम्मान दे रहा है।

केंद्रीय ऊर्जा एंव भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह वक्तव्य शनिवार को होडल में तिरंगा यात्रा के दौरान एकत्रित भीड़ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। यह तिरंगा यात्रा होडल शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए सती सरोवर पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन होडल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर द्वारा किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश रक्षा में शहीद हुए जवानों को देश व प्रदेश में पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उनके परिवारों को सरकार द्वारा पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। गुर्जर ने कहा कि शहीदों के सम्मान में होडल में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ ने पूरे जोश व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा पर फूल बरासाकर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। होडल विधानसभा क्षेत्र में भी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लाल किले पर तिरंगा फैलाकर देश को संबोधित करेंगे। वर्तमान सरकार में आजादी के 75वें वर्ष को 1 साल तक अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पूरे वर्ष शहीदों के सम्मान में तिरंगा के सम्मान में पूरे देश में गांव से लेकर कस्बे तक शहर महानगर तक गलियों, कालोनियों व गली के हर कूचे तक लगातार आजादी का 75वां साल का कार्यक्रम चलेगा। शहीदों के सम्मान में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, वीरपाल दीक्षित, पवन अग्रवाल, किरणपाल खटाना, राहुल नायर, नेहरू वकील, पूर्व चेयरमैन राजू तायल, जगमोहन गोयल, मंडल अध्यक्ष प्रेमराज, हेमराम पाठक, कर्मवीर यादव, रामकिशन सिकरइया, लाला रमेश कपड़ा प्रधान, गढी पट्टïी के सरपंच बलदेव, पार्षद लखन, मोनू कालरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।