May 19, 2024

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर परिवहन मंत्री ने मनाया जश्न

Faridabad/Alive News: चार राज्यों में भाजपा की जीत पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के कार्यालय पर जश्न मनाया गया। इस मौके पर परिवहन एवम खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने भी ढोल बाजे की थाप पर नाचते हुए सभी को बधाई दी।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में किए जा रहे रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों के बदले जनता ने उन्हें उनका मेहनताना दिया है। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास आज सार्थक हो गया है।

जनता ने देश से कांग्रेस को भगाने का मन बना लिया है और आज उसी का यह परिणाम सभी के सामने आया है। देश में ही नहीं बल्कि भाजपा की चार राज्यों में जीत का जश्न विदेशों में भी मनाया जा रहा है। मौके पर कार्यालय पर लड्डू बांटे गए और ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने खुशी का इजहार किया।