May 14, 2024

आईआरएस समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर, बाढ़डा का एसडीएम नियुक्त

Haryana/Alive News: हरियाणा सरकार ने कई आईआरएस के साथ साथ अधिकारियो का भी तबादला कर दिया है साथ ही कई एसडीएमो की नियुक्ति का आदेश भी जारी किया गया है। इनमें 7 एसडीएम (सब डिविजनल अधिकारी) भी इधर से उधर किए गए हैं।

नियुक्ति का इंतजार कर रहे आईएएस ललित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया है, जबकि आईआरएस विवेक अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं एचसीएस अधिकारियों में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार के जोनल प्रशासक जगदीप सिंह को सहकारी चीनी मिल पानीपत का प्रबंध निदेशक और नगर निगम, मानेसर की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी को नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया है। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को कृषि विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

सोनीपत के एसडीएम निर्मल नागर को गन्नौर, अमित कुमार-II को रादौर से सोनीपत, वीरेंद्र सिंह को बाढ़ड़ा से सिवानी, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार-II को तोशाम, सुरेश कुमार को सिवानी से बाढ़डा का एसडीएम नियुक्त किया है। एचसीएस हरबीर सिंह को तोशाम से भिवानी सिटी मजिस्ट्रेट तैनात किया है।