Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 6 मामलों में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 10 लाख 42 हजार 100 रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर थानों की टीम ने यह कार्रवाई 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी के 3, सेंट्रल के 1 और बल्लभगढ़ के 2 मामलों में आरोपियों को पकड़ा गया हैa। इसके अलावा साइबर थानों की टीम ने 238 शिकायतों का समाधान किया और ठगी से जुड़े 5 लाख 1 हजार 699 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में फ्रिज कराए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में बलराम, सतनाम सिंह, साहिल कुमार, विपिन सिंह, धर्मराज बैरवा, देवेंद्र, हिमांशु सोनी, रियासत खान, प्रभु, जितेंद्र सिंह, रोहित सक्सेना, विकास और प्रवीण शामिल हैं।
फरीदाबाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह के लालच में न आएं। यदि साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

