Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के बड़खल गांव में शुक्रवार की दोपहर दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाना पुलिस, डायल 112 की टीमें और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़ा किसी मामूली विवाद से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और बात हाथापाई से आगे बढ़कर पथराव तक पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

