June 6, 2026

फरीदाबाद में गैस की कोई कमी नहीं, हर दिन हो रही 100% सप्लाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और हर दिन पूरी सप्लाई हो रही है। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस का ज्यादा स्टॉक न करें।

उन्होंने बताया कि प्रशासन गैस एजेंसियों पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि सप्लाई में कोई दिक्कत न आए।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने जानकारी दी कि जिले में गैस की मांग के अनुसार 100 प्रतिशत सप्लाई दी जा रही है। सप्लाई चेन पूरी तरह सही तरीके से काम कर रही है और कहीं कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने बताया कि पिछले दिन ही 22,209 घरेलू गैस सिलेंडर लोगों को वितरित किए गए। हर दिन जरूरत के हिसाब से गैस पहुंचाई जा रही है, इसलिए मांग और सप्लाई में कोई अंतर नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बेवजह गैस जमा न करें और अनावश्यक रूप से लाइन में लगने से बचें।