May 8, 2024

महिला को नशीला रुमाल सुंघाकर चुरा ले गए सोने की झुमकी

Faridabad/Alive News : पल्ला इलाके में एक चौकने वाला मामला सामने आया है। शिव कॉलोनी निवासी धर्मवंती समोसे लेने दुकान पर जा रही थी। उसी दौरान दो युवकों ने महिला को नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर चोर सोने की झुमकी निकालकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी धर्मवंती ने पुलिस को शिकायत में कहा कि बुधवार को वह आगरा स्वीट पर समोसे लेने गई थी। वापस घर आते समय तरुण स्कूल के पास उसे दो युवक व एक महिला मिली। तीनों उससे बातचीत करते हुए चल रहे थे।

अचानक एक लड़के ने धर्मवंती की तरफ रुमाल फेंका। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर पता लगा कि उसके गले और कान से सोने की चेन व झुमकी गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।