May 3, 2024

वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई महिला की मौत

Mumbai/Alive News : डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत का पहला मामला मुंबई में सामने आया है। मुंबई के घाटकोपर में 63 वर्षीय महिला की मौत जुलाई में हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। लेकिन डेल्टा प्लस वैरिएंट से मरने वाली महिला की एक खास बात यह थी कि महिला वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी थी। जिसके बाद महिला को फेफडे व सांस लेने में समस्या होने लगी, जिसके बाद उसे घर में ही ऑक्सीजन लगाया गया। इसके बाद 21 जुलाई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 24 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला में डेल्टा प्लस वैरिएंट की जानकारी महानगर पालिका को दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुछ कोरोना संक्रमित मरीजों का जीनोम स्वीकेंस टेस्ट किया गया था। जिसमे सामने आया है कि सात लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित हैं। इन सभी में यह वैरिएंट एक दूसरे के संपर्क से आया है। मिली जानकारी के अनुसार महानगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि वह महिला उन सात लोगों में से एक थी। वहीं महिला के संपर्क में आने वाले दो लोगों में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग भी महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कर रहा है, जिसमें से अब तक छह लोगों में कोरोना के लक्षण देखे गए हैं। सभी के सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से दो में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं अन्य चार लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

डेल्टा प्लस वैरिएंट के लगातार बढ़ रहे है मामले
डेल्टा प्लस वैरिएंट काफी संक्रामक है। इस कारण बुधवार को पूरे राज्य में 20 नए डेल्टा प्लस वैरिएंट मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सात मुंबई, पुणे व थाने में छह-छह मामले हैं। राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट मामलों की संख्या 65 पहुंच गई है। इसमें से 33 मरीजों की उम्र 19 से 45 साल के बीच है। वहीं 17 मरीज 46 से 60 की उम्र के हैं।