April 20, 2024

Waist Bag का आया ट्रैंड, सुपर ट्रेंडी के साथ कैरी करने में भी आसान

लड़कियां अपने लहंगे के साथ मैचिंग बैग या पोटली कैरी करना जरूर पसंद करती हैं लेकिन इसकी बजाए आप बेल्ट बैग कैरी कर सकती हैं। ये न केवल सुपर ट्रेंडी हैं बल्कि इन्हें कैरी करना भी आसान है। आपके फोन और मेकअप की आवश्यक चीजों को रखने के लिए यह बैग काफी है।

इसे हाथ में पकड़ने का झंझट नहीं रहेगा। सिर्फ दुल्हनें ही नहीं बल्कि डेली यूज के लिए भी आप इन बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें आपका सारा समान भी आसानी से आ जाता है और बैग पकड़ने का झंझट भी नहीं रहता।

क्या हैं Waist Bag?
कमर बैग, फैनी पैक (यूएस), बेल्ट बैग, मून बैग, बेली बैग (अमेरिकन इंग्लिश) या बंबैग बैग एक छोटा फैब्रिक पाउच है जिसे कमर के चारों ओर बेल्ट की तरह पहना जाता है। इसे कूल्हों के ऊपर बांधने के लिए आमतौर पर बेल्ट का इस्तेमाल किया जाता है जो बिल्कुल सुरक्षित हैं।

चलिए हम आपको Waist Bag के कुछ डिजाइन्स दिखाते हैं, जिनसे आप भी अपने लिए आइडिया ले सकती हैं।