March 7, 2026

वन विभाग और नगर निगम की टीम ने पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के फार्म हाउस पर की कार्रवाई 

Faridabad/Alive News: अनंगपुर में विरोध के बीच शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा। पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के फार्म हाउस पर कार्रवाई हुई। फार्म हाउस का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा अरावली क्षेत्र में आ रहा था, जिसे पूरी तरह तोड़ दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।  

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अरावली वन क्षेत्र में करीब 6497 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होनी हैं। अनंगुपर, लक्कड़पुर और मेवला महाराजपुर में भी बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंच सकता है। बीते दिनों लगभग 15 दिनों तक चली कार्रवाई में 250 निर्माणों को गिराया गया था। रिपोर्ट सरकार को भेजने के बाद एक बार फिर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई है। 

शुक्रवार को अनंगुपर चौक पर सुबह बुलडोजर और भारी पुलिस बल मौजूद था। कार्रवाई की तैयारी देख लोगों में भय का माहौल बन गया। एक घंटे तक दस्तावेज की जांच के बाद करीब 12 बजे से पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के फार्म हाउस पर कार्रवाई शुरू हो गई और शाम सात बजे तक चली।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आश्वासन के बाद भी हुई कार्रवाई 

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 2 जुलाई को लोगों को आश्वासन दिया था कि अनंगपुर में बुलडोजर नहीं पहुंचेगा। आश्वासन के दसवें दिन पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के फार्म हाउस पर कार्रवाई हो गई। अनंगपुर मेें तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में रविवार को महापंचायत होगी। इसमें एनसीआर और आस-पास के राज्यों के गुर्जर समाज के लोग शामिल होंगे। जिला वन अधिकारी विपिन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अरावली वन क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एक फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई स्थल पर भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई थे।