July 16, 2026

सीयूईटी की स्थगित परीक्षा आज और कल होगी आयोजित

Noida/Alive News: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की स्थगित परीक्षा आज और कल दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक संचालित होगी। परीक्षा का आयोजन  टीसीएस आईओन और आदर्श परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा।
गौरतलब है कि 30 मई को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर अपलोड नहीं हो सका था। तकनीकी समस्या के कारण पेपर 30 से 40 मिनट की देरी से उपलब्ध कराया गया, जिससे परीक्षार्थियों में नाराजगी फैल गई थी। छात्रों ने परीक्षा केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। छात्रों की शिकायतों को देखते हुए संबंधित परीक्षा को स्थगित कर पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अब प्रभावित अभ्यर्थी आज और कल परीक्षा दे सकेंगे।