Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक ईको गाड़ी और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, शिव इन्क्लेव इस्माइलपुर निवासी मुकेश ने शिकायत दी थी कि 26 जून की रात को उसकी ईको गाड़ी चोरी हो गई। शिकायत पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी (उम्र 42) मनोज को कैली बाईपास से चोरी की इको गाड़ी समेत गिरफ्तार किया।
पूछताछ में मनोज ने कबूल किया कि उस पर कर्ज था, इसी वजह से उसने वाहन चोरी की वारदात शुरू की उसने तीन और मोटरसाइकिल चुराने की बात भी कबूली।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से 9 मामले दर्ज हैं और अब तक कुल 13 चोरी के मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

