September 17, 2026

अवैध नशा बेचने वाले एक आरोपी से पुलिस ने 400 ग्राम गांजा पत्ती की बरामद

Faridabad/Alive News: सेक्टर 56 की पुलिस ने अवैध नशा बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली लाजपत नगर निवासी जसकिरत (उम्र 23) को 400 ग्राम गांजा पत्ती सहित काबू किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 400 ग्राम गांजा 3500 रुपये में दिल्ली से लेकर आया था। आरोपी नशा करने का आदी है