May 3, 2024

जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे व्यापार व्यापार मंडल के मुख्यालय, व्यापारिक सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर की चर्चा

Faridabad/Alive News : तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल मुख्यालय में व्यापारी हितो की सुरक्षा और व्यापारिक विकास को बढावा देने के उद्देष्य से रविवार को अजय सिंह चौटाला और पूर्व सांसद भिवानी का लोकसभा में आगमन हुआ।

व्यापारीयों की भारी भीड को देखते हुए अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी एंव पूर्व सांसद भिवानी लोकसभा के सहयोग से व्यापारी हितो की सुरक्षा को लेकर11.30 बजे से विचार विमर्श शुरू हुआ। यह पहल व्यापार मंडल के इतिहास मे व्यापारी समाज की खास अहमियत को प्रदर्षित करते हुए हरदिल अजीज प्रधान राजेष भाटिया पुत्र श्रद्वेय पूर्व विधायक स्वः कुन्दनलाल भाटिया द्वारा व्यापारी हित के बहुत अच्छा कदम माना है।

व्यापारी भाईयों के जोष को देखते हुए अजय सिंह चौटाला ने कई अहम मुददों पर विचार करते हुए प्रधान राजेश भाटिया व नीरज मिगलानी ने व्यापारी भाईयों को सर्वोपरि मानते हुए नगर के सभी व्यापारी भाईयों की मूलभूत जरूरतो और समस्याओ को प्रस्तुत कर अजय सिंह चौटाला के सहयोग से जल्द से जल्द शासन प्रशासन संग साझॉ कर उसका निस्तारण का संकल्प लिया।