May 6, 2024

कुरुक्षेत्र धर्मस्थलों की महक पूरे विश्व में : उपायुक्त

 
Kurukshetra/ Alive News : उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पर्यटन और धर्मस्थलों की महक पूरे विश्व में पहुंच चुकी है। इस महक के चलते दुनिया भर से पर्यटक कुरुक्षेत्र दर्शन के लिए पहुंचते है। इसी पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। आज इन उपदेशों का पूरी दुनिया अनुसरण कर रही है। वे शुक्रवार को श्री कृष्ण संग्रहालय में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह में बोल रही थी।

इससे पहले विदेश मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की तरफ से 41वेंं भारत दर्शन कार्यक्रम के अंर्तगत 42 एनआरआई युवाओं का पिपली पहुंचने पर एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राकेश रावत, वीणा अरोडा सहित अन्य अधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात पूरे मान सम्मान के साथ इन कलाकारों को श्री कृष्ण संग्रहालय में लाया गया। यहां पहुंचने पर बीन, बासुंरी, ढोल, नगाडे सहित अन्य हरियाणवी वाद्ययंत्रों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। इन वाद्ययंत्रों के साथ-साथ हरियाणवी लोक कलाकार नृत्य कर रहे थे। इन लोक कलाकारों के नृत्य और वाद्ययंत्रों की गूंंज सुनकर एनआरआई युवा ग्रुप के लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और एनआरआई युवतियां इन लोक धुनों पर थिरकने लगी।

एनआरआई ग्रुप के तकरीबन सभी युवाओं ने इन वाद्ययंत्रों और लोक नृत्यों की जमकर प्रशंसा की और तालियां बजाकर अपने मन की भावनाओं को सबके समक्ष रखा। इसके पश्चात प्रशासन, खेल विभाग और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सभी कलाकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया और हरिकेश पपोसा ने सभी को पगडी पहनाकर सम्मान दिया। इस स्वागत समारोह के उपरान्त उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि है, कुरुक्षेत्र के ही ज्योतिसर गांव में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। ये उपदेश आज भी प्रासांगिक है, इन उपदेशों में ही पूरी दुनिया की समस्याओं का हल निहित है। इस पावन धरा पर विश्व का सबसे बडा सरोवर ब्रह्मसरोवर है जहां पर देश विदेश से लोग आमवस्या और सूर्यग्रहण जैसे मेलों पर स्नान करने के लिए पहुंचते है। इतना ही नहीं इस पावन धरा के कण-कण में इतिहास छिपा हुआ है।

एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि के सभी पर्यटन और धार्मिक स्थल दर्शनीय है। श्री कृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा ने कुरुक्षेत्र के इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला और कार्यक्रम के अंत में डीएसओ राकेश रावत ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने ग्रुप के सभी सदस्यों को खेल विभाग व केडीबी के सदस्य कुरुक्षेत्र दर्शन की प्रचार सामग्री, पवित्र ग्रंथ गीता और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर विदेश मंत्रालय से आईएफएस अधिकारी अभिषेक शर्मा, जिला परिषद के सीईओ अनिल कुमार, डिप्टी सीईओ शिव शंकर, खेल विभाग चंडीगढ़ से चेतन प्रकाश, वीणा अरोडा, जय भगवान, पंकज परासर, सुरेन्द्र कौर, सुखबीर, अजय, जितेन्द्र ङ्क्षसह, पंजाब ङ्क्षसह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

एनआरआई सदस्यों का राज्य सरकार की तरफ से हुआ स्वागत
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने ब्रह्मसरोवर पुरूषोत्तमपुरा बाग में पहुंचने पर 41वें भारत दर्शन ग्रुप के सभी एनआरआई सदस्यों का राज्य सरकार की तरफ से स्वागत किया। उन्होंने सभी एनआरआई युवाओं को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर 17 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव का निमंत्रण दिया। इतना ही नहीं विधायक ने शिष्ट मंडल के सभी प्रतिनिधियों को कुरुक्षेत्र के इतिहास से संबधित एक पुस्तिका भेंट करते हुए कुुरुक्षेत्र के इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र पर्यटन और धर्म के क्षेत्र के लिए पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस धर्मनगरी को युवा वर्ग की विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में सक्षम है और इस धर्मनगरी का अवलोकन करने वाले एनआरआई युवा खुद अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अपनी ही नजरों से कुरुक्षेत्र के दर्शन करवाएंगे। इसके पश्चात एनआरआई ग्रुप के लोगों ने श्री कृष्ण संग्रहालय, पनौरमा, ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर संग्रहालय का भी अवलोकन किया।