Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 के डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए “हास्ता ला विस्टा” शीर्षक से एक स्नेहपूर्ण और यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा, उनके व्यक्तित्व विकास और अब तक की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ बिताए गए पलों को याद किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के प्रिंसिपल नितिन वर्मा और प्रबंधक कल्पना वर्मा और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे जीवन के नए चरण में प्रवेश करते समय अपने संस्कारों, ईमानदारी और आत्मविश्वास को हमेशा बनाए रखें।
विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थी आगे चलकर अपने लक्ष्य हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।

