March 7, 2026

SLECA-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 जनवरी 2026 तक करें आवेदन

Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार ने ऊर्जा संरक्षण को एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में पहचाना है और इस संबंध में कई पहल की गई हैं। इनमें से एक पहल उन औ‌द्योगिक, वाणिज्यिक, सरकारी भवनों, शैक्षणिक और प्रौ‌द्योगिकी में नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कार देना है जिन्होंने बिजली और अन्य ईंधन बचाने के लिए अपने भवनों में विभिन्न ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने में उत्कृष्टता हासिल की है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए SLECA-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र उपभोक्ता HAREDA के पोर्टल https://app.haredasleca.in के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।