March 7, 2026

क्राइम ब्रांच AVTS-2 ने देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए दिए गए निर्देशों के तहत की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने टीटू कॉलोनी के पास से इमरान खान निवासी कुरेशीपुर, फरीदाबाद को काबू किया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना खेड़ीपुल में अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा नूंह बस अड्डा से एक अज्ञात व्यक्ति से 4,000 रुपये में खरीदा था। आरोपी ने हवाबाजी करने के इरादे से हथियार खरीदा था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।