Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रहे 11 साप्ताहिक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने विशेष पहल शुरू की है। निगम द्वारा शहर के पार्कों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने हेतु विशेष पार्क स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देश पर निगम के हॉर्टिकल्चर विंग ने पार्कों में नियमित सफाई के साथ-साथ खुले जिम की मशीनों की मरम्मत कराने का कार्य भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हरित स्थलों को सुरक्षित, ताजगीपूर्ण और परिवारों के लिए अनुकूल बनाना है।
नागरिकों से अपेक्षित योगदान की गुजारिश है कि वह हमेशा कूड़ेदान का उपयोग करें, प्लास्टिक एवं गंदगी फैलाने से बचें, खाने-पीने का कचरा, रैपर और बोतलें अपने साथ वापस ले जाए और बच्चों को भी हरित स्थलों का सम्मान करना सिखाए।

