August 25, 2026

अवैध नशा उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने नशा उपलब्ध कराने के अलग-अलग मामलों में एक नाइजीरियाई अकपुतौका इमेगासिम व एक अन्य युसुफ को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने 10 सितंबर को एक आरोपी लक्ष्य को 11.27 ग्राम एमडीएमए सहित गिरफ्तार किया था, पूछताछ में पता चला कि वह यह अवैध नशा एक नाइजीरियाई व्यक्ति से लेकर आया था, जिस पर कार्रवाही करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने अकपुतौका इमेगासिम निवासी नाईजीरिया हाल चंद्रा विहार, दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर द्वारा एक अन्य आरोपी युसुफ निवासी सरिता विहार, दिल्ली को 10 किलोग्राम गांजा उपलब्ध कराने के मामले में भी गिरफ्तार किया गया है।

नाइजीरियन निवासी अकपुतौका इमेगासिम को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, वहीं यूसुफ को जेल भेजा गया है।