Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में ओल्ड और बाटा रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला है। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, यूपी के बलिया का रहने वाला अंकित सेक्टर 23 की संजय कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। मूल रूप से वह यूपी के बलिया का रहने वाला है। अंकित नंगला इलाके में एक निजी कंपनी मे कर्मचारी थी। दोपहर बाद वह घर से निकला था, परिवार के लोगों को लगा कि कुछ समय में वापस आ जाएगा। लेकिन जब रात तक वह वापस नहीं आया तो घरवालों ने उसकी तलाश करनी शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। जीआरपी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

