March 7, 2026

 छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा रौंद व 2 खाली रौंद सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने 3 नवंबर को शाम के समय श्याम कॉलोनी बल्लभगढ़ में एक युवक ने 12वीं कक्षा के छात्रा को गोली मारकर भागने वाले आरोपी को एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा रौंद व 2 खाली रौंद सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर गोली मार दी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त  वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमों को निर्देशित किया गया, जिनके द्वारा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में आरोपी की तलाश के काफी प्रयास किया। अनंत: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस को सफलता मिली और 5 नवंबर को आरोपी गुरुग्राम सिरमथला निवासी जितेंद्र उर्फ जतिन को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि आरोपी जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसके पास एक और अवैध हथियार है, जिसको उसने गांव कबूलपुर के पास छुपा रखा  है। जिस पर अपराध शाखा की पुलिस ने निशानदेही व बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर गांव कबूलपुर क्षेत्र में मौका पर पहुंची, जहां पर आरोपी को अवैध हथियार बरामद कराने को कहा तो इसी दौरान आरोपी ने अचानक मौका पर पड़े पत्थरों के ढेर से अवैध हथियार निकाल कर पुलिस पर फायर किया और भागने लगा, जिसको रुकने के लिए कहा गया तो उसने दोबारा पुलिस पर फायर किया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसको  इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपी की स्थिति सामान्य है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह द्वारा 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रेकडाउन की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत फायरिंग करने वाले आरोपियों को तुरंत तलाश कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया है, फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार किया।