August 13, 2026

पर्सनल लोन के नाम पर की लाखों रुपये की ठगी, दो बीए पास आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में पर्सनल लोन के लिए कॉल कर 1,57,560 रूपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने दो आरोपियों को लखनऊ उ.प्र. से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने  22 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पर्सनल लोन से संबंधित एक विज्ञापन पर दिये नम्बर पर विवरण भरा तो ठगों ने उससे सम्पर्क किया और दस लाख रुपये लोन देने की बात कही, जिसके लिए उन्होंने प्रोसेसिंग चार्ज, सिक्योरिटी डिपॉजिट, स्टाम्प चार्ज के नाम पर शिकायतकर्ता से 1,57,560 रूपये ऐठ लिये। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ लक्ष्मी विहार कालोनी निवासी विशाल पांडेय (उम्र 23) व लखनऊ नारायणपुरी कृष्णा नगर निवासी नैनिश वाजपेयी (उम्र 22) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जिस नम्बर से शिकायतकर्ता के पास कॉल किया गया था वह सिम आरोपी विशाल के नाम पर जिसने सिम कार्ड को नैनिश को दिया था और नैनिश ने इस सिम कार्ड को आगे ठगों को दे दिया था। आरोपी विशाल 5वीं पास है तथा नैनिश बीए पास है।