April 20, 2024

सुखदेव की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh/Alive News : फतेहाबाद की आदर्श कॉलोनी निवासी सुखदेव की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के हरनाम सिंह कॉलनी निवासी इंद्रपाल, कालीदास कॉलोनी निवासी ललित व अशोक नगर निवासी अनूप उर्फ मनी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस ने आरोपियों को भूना रोड से गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार हत्या का मुख्य आरोपी अनूप उर्फ मनी है, उसी ने ही सुखदेव को चाकू मारे थे। उन दोनों आरोपियों ने उसके हाथ पकड़े थे। डीएसपी ने बताया कि इस हत्या का मुख्य कारण पुरानी रंजिश है आरोपियों ने जो बताया है, उसके अनुसार अनूप के पिता की पिटाई सुखदेव सिंह और उसके साथियों ने की थी। पांच नवंबर को पुलिस में शिकायत भी दी गई थी। इसी रंजिश को लेकर सुखदेव की हत्या की गई है।

यह था पूरा मामला
दरअसन, 9 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुखदेव के भाई विनोद ने बताया था कि उसका भाई सुखदेव निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। लेकिन कोरोना के चलते स्कूल बंद हो गए और उसके बाद वह स्कूल नहीं गया। शाम को करीब साढ़े 6 बजे उसे बाजार से सामान लाने के लिए कहा तो वह घर से चला गया। करीब 15 मिनट बाद पुलिस अधिकारियों का फोन आया कि सुखदेव पर चाकुओं से हमला हुआ है और उसकी मौत हो गई है।