March 8, 2026

बच्चे का अपहरण करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News क्राइम ब्रांच एनआईटी ने बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने लखनऊ फरीदपुर से बचे को बरामद किया है।शिकायतकर्ता कुशमिला देवी ने अपनी शिकायत में बताया किउसके तीन बेटे व एक बेटी है। उसका एक बेटा विजय उम्र 7 साल है। 29 मई को वह अपने बच्चों को घर पर छोड़कर कंपनी में काम करने के लिए गई थी। जब शाम को घर वापस आई तो उसका बेटा विजय (7) घर पर नहीं मिला। जिसको काफी तलाश किया परंतु कोई सुराग नहीं लगा। उसके बेटे विजय का किसी ने अपहरण कर लिया है, जिस पर थाना सूरजकुंड में अपहरण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग ने बच्चे की तलाश के प्रयास करते हुये क्षेत्र के लगभग 60/70 सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। जिनसे पता चला कि 29 मई को समय करीब 3:15 बजे दिन के समय मैन मार्केट शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर के पास बच्चे के साथ एक नामालूम व्यक्ति बातचीत कर रहा था तथा कुछ समय बाद वह बच्चा उस व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने फुटेज के आधार पर उस नामालूम व्यक्ति की जानकारी प्राप्त की गई।