November 28, 2026

होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी

Faridabad Alive News: साइबर थाना सेंट्रल ने होटल बुकिंग के नाम पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महिला ने अपनी शिकायत कि वो गूगल पर लेजमोन ट्री होटल्स में ऑनलाइन कमरा बुकिंग के लिए खोज कर रही थी तब उसे कस्टमर केयर का नंबर मिला। जिसपर बात करने पर कथित कस्टमर केयर अधिकरी ने क्रेडिट कार्ड से होटल बुकिंग पेमेंट करने को कहा लेकिन क्रेडिट कार्ड ना होने के कारण शिकायतकर्ता ने यूपीआई के जरिये 30,000 रुपए पेमेंट की।

जिसके बाद ठगों ने यूपीआई के जरिये पेमेंट करने से बुंकिग ना होने और 20% डिस्काउट ना मिलने की बात कही। ठग ने शिकायतकर्ता को पेमेंट वापिस करने के झांसे में लिया और विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से होटल बुकिंग के लिए 12,72,103 रुपए ठग लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।