Faridabad/Alive News: धानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की ओर से सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों और उनके परिजनों ने सरकार की ओर से पेंशन दिए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेंशन से उन्हें आर्थिक मदद मिल रही है और यह सरकार के सहयोग का प्रतीक है।
कार्यक्रम में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने बच्चों से जुड़ी विभिन्न मांगें केंद्रीय मंत्री के सामने रखीं। उन्होंने सरकारी और अधिकृत निजी अस्पतालों में थैलेसीमिया मरीजों के लिए एनएटी टेस्ट किया हुआ सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्चों को हर 15-20 दिन में रक्त चढ़ाना पड़ता है, ऐसे में सुरक्षित रक्त बेहद जरूरी है।

