Prabhjot/Alive News: हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय सेक्टर-12 के सामने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के 14 सितंबर को जारी पत्र को वापस लेने की मांग की। चतर सिंह ने कहा कि 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करना उचित नहीं है, क्योंकि नियुक्ति के समय यह योग्यता निर्धारित नहीं थी। पत्र के अनुसार ऐसे शिक्षकों को दो वर्ष में टीईटी पास करना होगा, अन्यथा सेवानिवृत्ति का प्रावधान है। जिला सचिव रामेश्वर यादव ने निर्णय वापस नहीं लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

