Faridabad/Alive News: डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विकास परिषद के सहयोग से पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में करीब 150 पुलिसकर्मियों ने बीपी, शुगर, आंखों की जांच और सामान्य स्वास्थ्य परामर्श लिया। जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों में आंखों से संबंधित परेशानी भी सामने आई। डॉक्टरों ने उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक और इंस्पेक्टर माया, वेलफेयर इंचार्ज मौजूद रहीं। आरोग्य केंद्र की ओर से बताया गया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर ऐसे निशुल्क शिविर आयोजित किए जाते हैं।
पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

