September 29, 2026

बत्रा अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस

Faridabad/Alive News: विश्व हृदय दिवस पर बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने तीन वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धदाता आश्रम के गुरुदेव पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज बत्रा की पुस्तक सर्वाइवर्स ऑफ मैसिव हार्ट अटैक पेशेंट्स का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के उपचार के बाद स्वस्थ जीवन जी रहे करीब 60 मरीज शामिल हुए और अपने अनुभव साझा किया। डॉ. बत्रा ने मधुमेह, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से बचाव के लिए नियमित जांच, दवा, व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी हुआ।