Faridabad/Alive News: पढ़ाई बीच में छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है। विभाग की ओर से स्कूलों के टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जो आसपास के गांव और शहर के इलाकों में जाकर ऐसे बच्चों की पहचान कर, उन्हें वापस स्कूल से जोड़ रहे है।
डीईईओ बसंत कुमार ढिल्लों ने बताया कि पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है। टीचर्स अपने स्कूल के आसपास के इलाकों में जाकर ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। बच्चों को दोबारा स्कूल में दाखिला लेने और पढ़ाई जारी रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

