August 17, 2026

latestnewsfaridabad

नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम सख्त, चार मंजिला इमारतों पर कार्रवाई की तैयारी

Faridabad/Alive News: नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन कर बनाई जा रही चार मंजिला इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम द्वारा तैयार की गई सूची के मुताबिक, अकेले एनआईटी जोन में ऐसी करीब 15 इमारतें चिन्हित की गई हैं, जिनका निर्माण नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है।नगर […]

दूषित पानी के मामले के बाद नगर निगम अलर्ट, 46 वार्डों में पानी जांच के आदेश

Faridabad/Alive News: दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए फरीदाबाद नगर निगम पूरी तरह सतर्क हो गया है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने शहर के चारों जोन के कार्यकारी अभियंताओं को सभी 46 वार्डों में पानी की गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए हैं।चीफ […]

सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिबंधित स्क्रैप जलाने पर सख्ती, डीसी ने गठित कीं छह विभागीय टीमें

Faridabad/Alive News: सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिबंधित स्क्रैप जलाने से फैल रहे गंभीर वायु प्रदूषण के मामले पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामला जिला उपायुक्त तक पहुंचा, जिस पर संज्ञान लेते हुए यूनिटों पर कार्रवाई के लिए छह विभागीय टीमों का गठन किया गया है। इन […]

नगर निगम मुख्यालय के सामने गंदा पानी भरने से सड़क टूटी, जिम्मेदार बेखबर

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद शहर के विकास और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाला नगर निगम इन दिनों खुद अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है। बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने कई दिनों से सीवर का गंदा पानी भरा रहा है और इसकी वजह से सामने की सड़क गड्ढे में बदल गई है। लेकिन […]

गांव बडौली में चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गांव बडौली में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना बीपीटीपी की टीम ने की। पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी की शाम गांव बडौली में रिजवान (46) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। […]

27 साल से फरार चल रहे आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी सीकरी की टीम ने नाबालिक बेटी के साथ रेप करने के एक मामले में सजा होने व जमानत उपरांत फरार चल रहे पिता को 27 साल बाद राजस्थान से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ रेप करने के संबंध […]

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, 5-5 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर अपराध पर नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने हत्या के […]

फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3.360 किलो गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 3 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में अपराध शाखा की टीमों […]

शीत लहर को लेकर प्रशासन की अपील, आवश्यक होने पर ही करें यात्रा

Faridabad/Alive News: जिले में जारी शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों को सलाह दी है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और यात्रा करें। उन्होंने कहा कि ठंड के इस दौर में यथासंभव घर के अंदर ही […]

बड़ौली गांव में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार

Faridabad/Alive News: बड़ौली गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि युवक रात के समय मीट लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक की पहचान रिजवान के रूप में हुई है, जो बड़ौली गांव का रहने वाला […]