June 26, 2026

अवैध हथियार रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा और उनके पास से दो देसी कट्टे बरामद किए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 27 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-58 क्षेत्र से तोफिक (30), निवासी गांव रायपुर पुन्हाना, जिला नूंह, को एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, जीवन नगर मुजेसर स्थित कबाड़ मार्केट से सुनील (32), निवासी उसी गांव, को भी एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।