October 21, 2026

latestnewsfaridabad

सरकारी व निजी संस्थानों में चलेंगी खेल नर्सरियां, आवेदन 7 मार्च तक

Faridabad/Alive News: खेल विभाग, खेल विभाग हरियाणा द्वारा सत्र 2026-27 के लिए जिले के सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां संचालित की जाएंगी। जिला फरीदाबाद के कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कनोइंग, रोइंग, साइक्लिंग, लॉन टेनिस, तैराकी और वूशू खेलों की […]

यह बजट हरियाणा की जनता का बजट है – कैबिनेट मंत्री

Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को जनता के विश्वास का दस्तावेज बताते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह बजट हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट जनभागीदारी से निर्मित विकास का रोडमैप है। […]

फोटो : नगर निगम कार्यालय

जनगणना 2027: प्रथम चरण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय

Faridabad/Alive News: भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु जिला फरीदाबाद में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं जनगणना चार्ज क्लर्कों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी फरीदाबाद धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 और 6 मार्च 2026 […]

अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये तक अनुदान

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26 में एसबी-89 योजना के तहत खेती की जमीन के मालिकाना हक वाले अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है। जिला फरीदाबाद में विभागीय पोर्टल पर 78 आवेदन प्राप्त हुए […]

सफाई कर्मियों के चरण पखारकर पार्षद ने किया सम्मान

Faridabad/Alive News: होली के अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद के पार्षद जसवंत पवार सैनी ने अपने कार्यालय में क्षेत्र के सफाई कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों के चरण पखारकर उनका अभिनंदन किया और सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की। पार्षद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से […]

फरीदाबाद में पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूचियां जारी

Faridabad/Alive News: राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के निर्देशानुसार जिला फरीदाबाद की विभिन्न ग्राम पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूचियां 2 मार्च 2026 को प्रकाशित कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रकाशन 18 फरवरी 2026 की अधिसूचना के अनुपालन में किया गया है। एसडीएम बड़खल […]

सरकारी जमीन से सामग्री हटाएं, वरना होगी नीलामी: निगम आयुक्त

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद के निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वार्ड नंबर 10 का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर रखी गई सामग्री को नागरिक एक सप्ताह के भीतर हटा लें, अन्यथा नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्याली हार्डवेयर चौक के […]

फरीदाबाद पुलिस ने सुलझाईं चोरी की कई वारदातें: लाखों के गहने और नगदी बरामद, दो नाबालिग हिरासत में

​Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में हुई चोरी की तीन वारदातों को सुलझाते हुए भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर और 3,18,000 रुपये की नगदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो […]

सीबीएसई कक्षा 10वीं का हिंदी पेपर रहा आसान, परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे खिले​

Faridabad/Alive News: सीबीएसई  की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। इसी कड़ी में आज हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते हुए छात्रों के चेहरों पर एक बड़ी मुस्कान और राहत देखने को मिली। अधिकांश छात्रों का मानना है कि इस बार हिंदी का पेपर उम्मीद से काफी आसान रहा […]

फिजिक्स और इकोनॉमिक्स के ‘फोबिया’ पर भारी पड़ी छात्रों की तैयारी, परीक्षा केंद्रों पर दिखा उत्साह

Faridabad/Alive News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को फिजिक्स और इकोनॉमिक्स विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। एनआईटी- 5 के राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पेपर देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर खुशी और संतुष्टि […]