June 26, 2026

अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये तक अनुदान

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26 में एसबी-89 योजना के तहत खेती की जमीन के मालिकाना हक वाले अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है।

जिला फरीदाबाद में विभागीय पोर्टल पर 78 आवेदन प्राप्त हुए थे। निदेशालय से मिले लक्ष्य के अनुसार 20 फरवरी 2026 को लघु सचिवालय में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से 5 किसानों का चयन किया गया, जबकि 5 किसानों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

सहायक कृषि अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि चयनित किसानों को 24 फरवरी 2026 को ऑनलाइन परमिट जारी कर दिए गए हैं। परमिट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 3 मार्च से बढ़ाकर 8 मार्च 2026 कर दी गई है। किसान 8 मार्च तक ट्रैक्टर खरीद सुनिश्चित करें और 10 मार्च 2026 तक बिल पोर्टल पर अपलोड करें।

विभाग ने ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के डीलरों को भी 8 मार्च तक स्टॉक ट्रांसफर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।