November 3, 2026

latest faridabad news

DC Fridabad Vikram Singh

नए राशन डिपो के लिए आवेदन 8 अगस्त तक करें: उपायुक्त

Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा चण्डीगढ़ द्वारा हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल के माध्यम से नए राशन डिपू के आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। सी संबंध में विभाग ने सरल पोर्टल पर सूची भी जारी कर दी है। इसके तहत जिले में कुल […]

पेरिस ओलंपिक में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया: रेनू भाटिया

Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि गत रविवार 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। […]

जुआ खिलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बदरपुर बोर्डर ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10050 रूपये नकद, 1 बाल पेन व सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष (21) गांव पल्ला का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम […]

वार्ड-9 में नगर निगम का इंजिनियरिंग विभाग हुआ फेल, पानी निकासी के विपरीत दिया नवनिर्माण नारे का ढलान, पार्ट-एक पानी में डूबा

Faridabad/Alive News: वार्ड 9 नंगला एन्क्लेव पार्ट एक पुरानी पुलिस चौकी पॉकेट और आश्रम रोड पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले को लेकर नगर निगम का इन्जीनियर विभाग फेल हो गया और पानी निकासी की विपरीत दिशा में ढलान देकर नंगला एन्क्लेव पार्ट-एक के 22 फीट रोड को डूबाकर छोड़ दिया है। इसके […]

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, 6 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 30 की टीम ने अवैध शराब के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 पेटी अवैध देशी शराब संतरा की बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तन्मय है जो एनआईटी 2 का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच […]

आशीर्वाद स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया वन महोत्सव

Faridabad/Alive News : सेक्टर-21डी एसजीएम नगर स्थित आशीर्वाद पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ वन महोत्सव मनाया। वन महोत्सव में बच्चे ने स्कूल मैनेजमैंट के साथ मिलकर पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक […]

समाज की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है : असीम गोयल

Faridabad/ Alive News फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में उनके सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल का स्वागत किया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक अग्रवाल वैश्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे तथा उन्होंने भी असीम गोयल के फरीदाबाद आगमन पर उनका […]

आमजन की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा कर्तव्य : मूलचंद शर्मा

Faridabad/Alive News: हरियाणा के उद्योग वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में चल रहे सीवरेज की सफाई के कार्य का को लेकर नगर निगम और एफएमडीए के अधिकारियों के साथ सेक्टर -8 कार्यालय में समीक्षा बैठक की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सफाई विभाग द्वारा सफाई […]

5.540 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5.540 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रीतम दिल्ली के मोल्हड़बंद का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार […]

अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सागर तथा पंकज का नाम शामिल है। आरोपी सागर पलवल के असावटी […]