March 13, 2026

latest faridabad news

अस्पताल कर्मी बनकर साइबर ठगों ने पिता से 1.85 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

Faridabad/Alive News: साइबर ठगों ने अस्पताल से बोलने का झूठा दावा कर एक व्यक्ति को उसकी बेटी के एक्सीडेंट और गंभीर हालत का भय दिखाकर 1.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में थाना साइबर अपराध सेंट्रल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सूरदास कॉलोनी, तिलपत निवासी सुभाष चंद्र यादव […]

एक्सपायरी मिल्की बार वितरण पर शिक्षा विभाग सख्त, स्कूल मुखियाओं को जारी किया पत्र

Faridabad/Alive News: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को एक्सपायरी मिल्की बार दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग की ओर से सभी स्कूल मुखियाओं को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों को वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता […]

सेक्टर-49 में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, एकता व सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर

Faridabad/Alive News: सेक्टर-49 में संतोष अग्रवाल (उपाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती फरीदाबाद) के नेतृत्व में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में हिन्दू परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलित कर शांति, सद्भाव और सकारात्मक […]

ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बुकिंग फिर शुरू, 25 फरवरी 2026 तक खुलेगा पोर्टल : एडीसी

Faridabad/Alive News: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपना घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बुकिंग के लिए पोर्टल को पुनः खोलने का निर्णय लिया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने दी। एडीसी […]

“क्लीन एंड ग्रीन फरीदाबाद” पहल: सतत विकास और जनभागीदारी का सशक्त संदेश

Faridabad/Alive News: स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता को समर्पित “क्लीन एंड ग्रीन फरीदाबाद” कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-21ए में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को मदरसन ग्रुप के सीएसआर का समर्थन मिला, जबकि इसका क्रियान्वयन इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वोदय हेल्थकेयर के सीएसआर अंग सर्वोदय फाउंडेशन तथा विभिन्न रोटरी […]

अवैध हथियार रखने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 20 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 […]

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में ‘एआईएसएलए-2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवीन सेवाएं एआईएसएलए-2026” के प्रथम दिवस पर विशेषज्ञों ने शिक्षा और पुस्तकालय सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उचित एवं नैतिक उपयोग पर अपने विचार रखे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथियों, वक्ताओं व देश-विदेश […]

आयुष्मान योजना का लाभ लेने में बाधा: दो लाख लोग अब भी वंचित, अस्पताल में प्रिंटर तक नहीं

Faridabad/Alive News: जिले में करीब दो लाख लोग अभी भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उन्हें भी कई बार निशुल्क इलाज लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि बादशाह खान सामान्य अस्पताल में आयुष्मान केंद्र […]

मुजेसर फैक्ट्री अग्निकांड: झुलसे सब इंस्पेक्टर रवि कुमार का निधन, मृतकों की संख्या चार पहुंची

Faridabad/Alive News: मुजेसर गांव स्थित फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे पुलिस सब इंस्पेक्टर रवि कुमार का शनिवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सब इंस्पेक्टर रवि कुमार हरियाणा के कैथल जिले के क्योड़क गांव के निवासी […]

अरावली में जंगली जानवरों की सही संख्या पर संशय, 2017 के बाद नहीं हुआ सर्वे

Faridabad/Alive News: अरावली जंगल क्षेत्र में जंगली जानवरों की वास्तविक संख्या को लेकर वन विभाग के पास पुख्ता आंकड़े मौजूद नहीं हैं। इसकी मुख्य वजह वर्ष 2017 के बाद से किसी विस्तृत वैज्ञानिक सर्वे का न होना है। विभाग के पास यह स्पष्ट जानकारी भी नहीं है कि पिछले वर्षों में जंगल क्षेत्र कम होने […]