September 18, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 20 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ललित (27), निवासी डबुआ कॉलोनी, को भाखरी-डबुआ रोड से देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में ललित ने बताया कि उसने यह हथियार अरमान खान, निवासी डबुआ कॉलोनी, से लिया था। इसके बाद पुलिस ने अरमान खान को भी गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने पूर्ण सिंह (37), निवासी पल्ला, को आगरा कैनाल के पास से देसी कट्टे सहित पकड़ा। वहीं संतोष (19), निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश), को चंदीला चौक से हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।