November 4, 2026

alivenews

सूरजकुंड मेले में विद्यार्थी अपने कला का प्रदर्शन कर जीत रहे पुरुस्कार

Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 36 वें सूरजकुंड में मेला अथॉरिटी की ओर से विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों की भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूली विद्यार्थी अपनी-अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेला प्राधिकरण द्वारा मेला परिसर में सोमवार को चित्रकला तथा […]

10 फरवरी को रोजगार सप्ताह का आयोजन

Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मंडल रोजगार कार्यालय बडखल व उपमंडल रोजगार कार्यालय बल्लबगढ़ द्वारा 6 फरवरी से आगामी 10 फरवरी 2023 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोजगार अधिकारी अथवा अन्य विशेषज्ञों द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों एवं विद्यार्थियों को करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इच्छुक […]

सूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही है हरियाणवी पगड़ी

Faridabad/Alive News: 36 वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हरियाणवी पगड़ी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा का आपणा घर में विरासत की ओर से जो सांस्कृतिक प्रदर्शनी लगाई गई है। वहां पर पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ के माध्यम से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हरियाणा की […]

विश्वकर्मा विश्वविद्यालय 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों का करेगा मूल्यांकन

Faridabad/Alive News: विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा कौशल मूल्यांकन अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 1076 स्कूलों के 81 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग ने इसके लिए 300 प्रशिक्षित लोगों की टीम मैदान में उतारी है। […]

धारा 370 निरस्त होने के बाद मुख्यधारा में शामिल हो रहा जम्मू-कश्मीर

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र (जेकेएससी) के सहयोग ‘जम्मू कश्मीर में अगस्त 2019 के बाद बदलाव’ विषय पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य वक्ता रहे। प्रो. अग्निहोत्री ने धारा 370 के निरस्तीकरण […]

तरुण निकेतन स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाया स्थापना दिवस

Faridabad/Alive News: छह फरवरी को तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल का 23 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना सोबती और उप प्रधानाचार्या राधा चौहान ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सभी अध्यापक […]

गायक सुखविंदर सिंह हुए यशवर्धन गुप्ता के मैजिक शो के फैन

Chandigarh/Alive News: पिछले दिनों एक ऐप के शुभारंभ के लिए मेहमान के तौर पर आए हुए प्रसिद्ध बॉलिवुड गायक सुखविंदर सिंह उस समय आश्चर्य चकित रह गए, जब कार्यक्रम में शामिल युवा इल्यूजियानिस्ट, माइंड रीडर एवं मैजिशियन यशवर्धन गुप्ता के द्वारा दिखाए गए मैजिक से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने युवा मैजिशियन यशवर्धन गुप्ता को […]

जीवा स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 29वां स्थापना दिवस

Faridabad/Alive News: सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यालय का 29वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ साथ शिक्षा का समावेश रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने दीप प्रज्जवलि कर सरस्वस्ती वंदना के […]

अंतरराष्ट्रीय मेले में लें कार्निवाल परेड का आनंद

Faridabad/Alive News: गोवा और ब्राजील की कार्निवाल परेड का आनंद के लिए सूरजकुंड मेला पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी जगह है। अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में रोजाना शाम को सवा छह बजे यह कार्निवाल परेड शुरू हो जाती है। जिसमें पं. बंगाल, असम, पंजाब, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, उज्बेकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, किर्गीस्तान, कजाकिस्तान, मालदीव, नेपाल […]

बालाजी कॉलेज में किया गया वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

Faridabad/Alive News: बालाजी कॉलेज बल्लभगढ़ में 15 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक जगदीश चौधरी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि “21वीं सदी में मानवीय एकाकी और निजता के कारण उसके जीवन में कुंठा, मानसिक असंतुलन और व्यवहार का चिड़चिड़ापन पूरे विश्व में बहुत तेजी […]