फरीदाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद पर नगर निगम की कार्रवाई, महिलाओं ने किया विरोध; पुलिस से धक्का-मुक्की
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के पल्ला स्थित गणपति कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने निर्माणाधीन मस्जिद को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। […]
1500 से अधिक लोगों की जांच, दो नए मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों की निगरानी बढ़ाई
Faridabad/Alive News: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की निगरानी भी बढ़ा दी है। जिले में दो नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस साल अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हो गई है। […]
बीके अस्पताल में मरीज को लेकर भटकते रहे परिजन, एंबुलेंस से लेना पड़ा स्ट्रेचर
Faridabad/Alive News: बीके नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज के परिजनों को इलाज शुरू होने से पहले ही अस्पताल की व्यवस्था से जूझना पड़ा। डबुआ कॉलोनी से मरीज को लेकर पहुंचे परिजन करीब एक घंटे तक स्ट्रेचर के लिए अस्पताल में भटकते रहे। उनका आरोप है कि कई कर्मचारियों से पूछने के बावजूद किसी ने […]
डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, अब टाले गए ऑपरेशन होंगे शुरू
Faridabad/Alive News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद खत्म हो गई। डीन डॉ. कालिदास चव्हाण के साथ मांगों पर सहमति बनने के बाद पीजी, सीनियर रेजिडेंट, यूजी और इंटर्न डॉक्टर काम पर लौट आए। हड़ताल के कारण लगातार दो दिन अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित […]
फरीदाबाद में सर्विस कार्बाइन से चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल की मौत
Faridabad/Alive News: सेक्टर-29 पुल के पास मंगलवार को सर्विस कार्बाइन से गोली चलने से 47 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र की मौत हो गई। गोली उनकी छाती में लगी थी। वह फरीदाबाद एस्कॉर्ट गार्द में तैनात थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके से सर्विस कार्बाइन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के […]
फरीदाबाद में रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट के नाम पर 1 लाख की साइबर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 1 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन पर लिया है। आरोपी पर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध […]
फरीदाबाद में ATM कार्ड बदलकर 26,500 रुपये निकाले, दो आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: थाना पल्ला क्षेत्र में ATM कार्ड बदलकर खाते से 26,500 रुपये निकालने के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ATM कार्ड और 26,500 रुपये बरामद किए हैं। अदालत में […]
फरीदाबाद में घर से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: थाना कोतवाली क्षेत्र में घर से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी कुंदन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 4 […]

