August 14, 2026

सूरजकुंड मेले की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ, शहीद इंस्पेक्टर को दी श्रद्धांजलि

Faridabad/Alive News : अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के नौवें दिन की शुरुआत रविवार को शोकपूर्ण माहौल में हुई। मेला परिसर की बड़ी चौपाल पर हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारी, पुलिसकर्मी, कर्मचारी और पर्यटकों ने ड्यूटी के दौरान लोगों की जान बचाते हुए शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, एमडी हरियाणा पर्यटन निगम डॉ. पार्थ गुप्ता और उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित कई मंत्रियों व अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए शहीद के परिवार के प्रति संवेदना जताई। सरकार ने घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।