September 24, 2026

फरीदाबाद में 23 अक्टूबर से सजेगा सूरजकुंड दीवाली मेला

Faridabad/Alive News: हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से 23 अक्टूबर से सूरजकुंड दीवाली मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा के साथ की तैयारी शुरू कर दी है।बता दें कि स्वदेशी उत्पादों पर आधारित मेले में इस बार विभिन्न उत्पादों के 250 स्टॉल होंगे। पिछले वर्ष लगभग 200 स्टॉल थे। मेले में सांस्कृतिक रंग भी बिखरेंगे। इनमें हरियाणवी कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेले के नोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि मेले में टेराकोटा की कृतियों, हथकरघा, फर्नीचर और लकड़ी पर नक्काशी सहित हस्तशिल्प कला से जड़े कई स्टाल होंगे। कुछ स्टॉल अन्य प्रदेशों के बुनकरों और शिल्पकारों को अलॉट किए जाएंगे।