September 19, 2026

सुनील कुमार श्री पावन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के प्रधान नियुक्त

Faridabad/Alive News : अखिल भारत वर्षीय श्री सनातन धर्म महाबीर दल – श्री पावन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर, बी ब्लाक एन. आई. टी. फरीदाबाद में गत 07 जनवरी को मन्दिर के प्रांगण मे सरपरस्तों द्वारा जनरल बॉडी की बैठक रखी गयी जिसमे सर्वसहमति से संस्था के नए प्रधान का चुनाव किया गया।

संस्था के सभी सरपरस्तों ने सुनील कुमार को प्रधान के पद से अलंकृत किया गया। इस चुनाव मे कुल 105 में से 82 सदस्यों ने दस्तख़त कर अपनी सहमति की मोहर लगाई।

9 जनवरी से इसे तत्कालीन प्रभाव मे लाया गया और 17 सदस्यीय बॉडी का गठन कर नई कार्यकारिणी की स्थापना हुई।