June 13, 2026

वोकल फार लोकल के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक 

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, वोकल फोर लोकल और समृद्ध भारत के निर्माण को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। बिल्डथान 2025 भारत, स्वदेशी, वोकल फार लोकल और समृद्ध भारत के चार प्रमुख राष्ट्रीय विषयों पर आधारित रहा। जिसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र के रूप में विकसित करना और स्वदेशी निर्माताओं को समर्थन देना है। स्वदेशी निर्माताओं वह है जो प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ मिलाकर भारत की समृद्ध ज्ञान परंपराओं का लाभ उठा रहे है।
 

इस अवसर पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा नीति आयोग के सहयोग से आयोजित यह बिल्डथान भारत के 1.5 लाख से अधिक स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है और इसमें कक्षा 6 से 12 के लगभग एक करोड़ छात्र भाग ले रहे हैं। इनोवेशन ही विकसित भारत का आधार है। इस मौके पर प्राचार्य मनचंदा ने पर प्राध्यापकों सुनील कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, प्रकाश झा, प्राध्यापिका ममता सहित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया।