August 16, 2026

Noida: छात्राओं ने चुनी अपनी हेड गर्ल, लोकतंत्र का दिया संदेश

Noida/Alive News: सेक्टर 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को स्कूल हेड गर्ल के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाने वाली शिक्षिकाओं में गीतिका आहूजा, मीनाक्षी. आरती वर्मा और पूनम रहीं। 

स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डॉ. छाया जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिषद के चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह लोकतंत्र, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी तथा निष्पक्ष निर्णय लेने की भावना को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।