August 16, 2026

Noida: डिग्री कॉलेज में लॉ कोर्स शुरू होने में लगेगा समय

Noida/Alive News: सेक्टर-39 स्थित  राजकीय इंटर कॉलेज में जल्द ही लॉ की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद जगी है। कॉलेज प्रशासन ने लॉ कोर्स शुरू करने की दिशा में औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अगर कॉलेज में तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स शुरू होता है तो जिले के हजारों छात्रों को निजी कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा। 
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जिले में लॉ की पढ़ाई शुरू होने से न केवल स्थानीय छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के जिलों के छात्र भी यहां प्रवेश ले सकेंगे। इससे कॉलेज को एक अलग पहचान भी मिलेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बजट स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो जल्द ही छात्रों को तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।क्लार्क अर्जित सिंह ने कहा कि किसी भी कॉलेज में कोई भी नया कोर्स शुरू करने में थोड़ा समय लगता है क्योंकि यह एक तरह से सरकारी काम होता है। फिर ये तो लाॅ कोर्स है इसमें भी थोड़ा समय लगेगा। 

विशेषज्ञ टीम करेगी कॉलेज का निरीक्षण 

लॉ विभाग शुरू करने के लिए विशेषज्ञों की टीम कॉलेज का निरीक्षण करेंगी और यह तय करेगी कि विभाग के लिए भवन, कक्षाएं, पुस्तकालय, मूट कोर्ट, फैकल्टी कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं कहां विकसित की जाएंगी। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बजट स्वीकृत किया जाएगा। बजट मिलने के बाद निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य शुरू होंगे। विभाग की स्थापना यूनिवर्सिटी और नियामक संस्थाओं के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा मिल सके।